Google Bard क्या है? (Google Bard Kya Hai):- पिछले कुछ महीनो से इंटरनेट पर वायरल हुए OpenAI के नेचुरल लैंग्वेज प्रॉसेसिंग टूल पर आधारित artificially intelligent ChatGPT को कड़ी टक्कर देने के लिए Google ने भी अपने AI Chatbot, Google Bard को ग्लोबली लांच कर दिया है।
ChatGPT 3.5 के नवंबर, 2022 में लांच के बाद से ही यह AI ChatBot सुर्खिया बटोर रहा था और इसकी इंसानो जैसे प्रश्नो के उत्तर देने की क्षमता के कारण बहुत ही जल्द इसे लोगो के बीच पॉपुलर बना दिया। कहा तो यहाँ तक जाने लगा की यह Google search engine को ही ख़त्म कर देगा।
हाल ही में ChatGPT के इनोवेशन में करोडो रुपये लगाने वाली, गूगल की प्रतिद्वंदी, माइक्रोसॉफ्ट ने भी इस chatbot के अपने सर्च इंजन Bing search में integrate कर लिया। जिसके कारण माइक्रोसॉफ्ट के मार्केट शेयर में काफी उछाल भी देखने को मिला। आइये जानते है कि Google Bard क्या है और क्यों यह ChatGPT से अलग है ?
Google Bard क्या है- एक संछिप्त जानकारी
Google Bard क्या है | AI Chatbot |
भारत में कब लांच हुआ | 10 मई 2023 |
किस कंपनी ने बनाया | |
किसने लांच किया | सुन्दर पिचाई (Google & Alphabet, CEO) |
ऑफिशल वेबसाइट | https://bard.google.com |
Google Bard क्या है ?
ChatGPT की तरह ही Google Bard भी एक इंसानो जैसी भाषा में Text के जरिये बात करने वाला AI Chatbot है जिसे गूगल ने अपने खुद के Large Language Model (LLM) जिसे LaMDA यानि Language Model for Dialogue Application के नाम से जाना है, की सहायत से सालो की कड़ी मेहनत के बाद बनाया है।
जिस प्रकार Open AI का ChatGPT, GPT-3.5 पर आधारित है उसी प्रकार Google Bard, LaMDA पर आधारित ChatBot है जिसे गूगल के इंजीनियरो ने लाखो किताबों, प्रोग्रामिंग कोड्स, रिसर्च पेपर्स, न्यूज़ आर्टिकल्स आदि की मदद से ट्रैन किया है। ताकि यह आर्टिफिशल इंटेलिजेंस की सहायता से खुद बा खुद इंसानो की तरह शब्दों के जरिये उत्तर देना सीख ले।
Google Bard को कब लांच लिया गया ?
सबसे पहले Google Bard के बारे में 6 फरवरी 2023 को गूगल के CEO सुन्दर पिचाई ने इसकी जानकारी दी थी पर उस समय तक यह केवल एक प्रोटोटाइप था। पर ChatGPT के लांच होने के बाद इसपर और तेजी से काम किया जाने लगा और अंतत Google I/O 2023 में इसे आम जनता के इस्तेमाल के लिए 10 मई 2023 को इंडिया के साथ-साथ अन्य 180 देशो में लांच कर दिया गया।
Google Bard कैसे काम करता है ?
Google Bard, गूगल के लेटेस्ट आउट और मोस्ट एडवांस Large Language Model (LLM) पर आधारित PaLM 2 (Pathways for Language Model 2 ) पर काम करता है। जिसे Google ने अपने डेवलपर कांफ्रेंस I/O 2023 में लांच किया था।
PaLM 2 एक एडवांस language Model है जिसके जरिये गूगल अपने अन्य उत्पादों जैसे कि Gmail, Google Docs और Bard में AI क्षमताओं को शामिल करने की योजना बना रहा है।
Open AI के GPT-4 जैसे अन्य Language Model के समान, PaLM 2 AI आधारित चैटबॉट को शक्ति देने में सक्षम है। यह कोड लिखने, छवियों का विश्लेषण करने और अनुवाद करने में भी माहिर है। वास्तव में, PaLM 2 की Multilingual क्षमताओं का उपयोग Google AI Bard को 40 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा।
क्या Google Bard, ChatGPT से ज्यादा बेहतर है ?

Google Bard और ChatGPT दोनों ही AI Conversational model पर आधारित है अपर दोनों ही AI पर आधारित chatbots की अपनी अपनी क्षमताएं और सीमाएं है।
ChatGPT अभी तक केवल उन डाटा के आधार पर आपको Answers देता है जिसे नवंबर 2021 तक उसमे फीड किया गया था। वही दूसरी तरफ Bard इंटरनेट के एक्सेस के जरिये रियल टाइम में इंटरनेट पर उब्लब्ध डाटा के आधार अपर आपको Answers देता है।
दोनों ही AI ChatBots खुद को समय के साथ साथ और भी अधिक accurate रेज़ल्ट देने के लिए खुद को trained कर रहे है। ChatGPT Prompts पर आधारित है जीतनी डिटेल्स के साथ आप इससे प्रश्न पूछेंगे ये उतनी ही सटीक जानकारी आपको देगा वही दूसरी तरफ Google Bard इंटरनेट के पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर आपको answers देता है।
ChatGPT में आप अपने सारे चैट्स को सेव कर सकते है और जरूरत पड़ने पर वही से उस कन्वर्सेशन को शुरू कर सकते और डाटा को export भी कर सकते है पर Google Bard में अभी ऐसी कोई फीचर नहीं है पर आप चैट्स को Export कर सकते है।
Google Bard को कौन यूज़ कर सकता है ?
गूगल बार्ड को यूज़ करने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और आपके पास काम से काम एक Google account या Gmail ID होनी चाहिए। तभी आप Google Bard ka यूज़ कर पाएंगे।
Google Bard को कैसे यूज़ करे ?
Google Bard, इंडिया के साथ साथ दुनिया के 180 देशो में 3 भाषाओ (English, Japanese और Korean) में उपलब्ध है। आने वाले समय में इसमें और भाषाओ को भी जोड़ा जायेगा। इसे इस्तेमाल करने के लिए नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करे।
Step-1 सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप/डेस्कटॉप पर जाकर google crome browser में Google bard टाइप कर है या फिर आप डायरेक्ट इसके ऑफिशल वेबसाइट पर भी जा सकते है।

Step-2 अब आपको इस पेज पर दिख रही सबसे पहली वेबसाइट पर जहां Meet Bard-Google लिखा है उसपर क्लिक करना है।

Step-3 अब आपके सामने कुछ इस तरह का पेज ओपन हो जायेगा। यहाँ पर आपको सबसे पहले अपने gmail account से Sing in करना होगा।

Step-4 अब आपको इस पेज पर अपना जीमेल आईडी (Gmail Id) भरनी है और Next बटन पर क्लिक करे।

Step-5 अब अपने gmail id का पासवर्ड भरे और Next बटन पर क्लिक करे।

Step-6 Sign in करने के बाद आपको कुछ इस तरह का पेज देखेगा यहाँ पर आपको Try Bard पर क्लिक करना है।

Step-7 Try Bard पर क्लिक करने के बाद आपके सामने गूगल बार्ड इस्तेमाल करने की नियम व शर्तो को पढ़कर I agree पर क्लिक करना होगा।

Step-8 I agree पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक और पेज खुलेगा। जिसमे आपको चेक बॉक्स पर टिक करके Continue के बटन पर क्लिक करना है।

Step-9 बस अब Google Bard यूज़ करने के लिए रेडी है। अब आप इससे कुछ भी प्रश्न पूछ सकते है।

FAQs
Google Bard क्या है ?
गूगल बार्ड एक आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर आधारित generative conversational chatbot है। जो text के माध्यम से आपके प्रश्नो के उत्तर देता है।
Google Bard को किसने बनाया है ?
Google Bard AI Chatbot को Alphabet Inc. के स्वामित्त वाली कंपनी Google ने बनाया है। जोकि large Language Models (LLM) पर आधारित है।
Google Bard कब लांच हुआ ?
सबसे पहले गूगल बार्ड के बारे में जानकारी 6 फरवरी को गूगल के सीईओ, सुन्दर पिचाई ने गूगल ब्लॉग के जरिये दी थी। उस समय यह केवल सीमित लोगो के लिए उपलब्ध था। उसके बाद 10 मई 2023 को इसे google I/O 2023 कॉन्फ्रेंस में ग्लोबली आम लोगो के लिए लांच किया गया।
क्या google Bard इंडिया में उपलब्ध है ?
हां, गूगल बार्ड को इंडिया के साथ साथ दुनिया के 180 देशो में उपयोग के लिए उपलब्ध है।
Google Bard किन किन भाषाओं में काम करता है ?
गूगल बार्ड अभी केवल तीन भाषाओं English, Japanese और Korean में आपके प्रश्नो के उत्तर देगा पर आने वाले समय में इसमें आपको अन्य भाषाओ का भी सपोर्ट देखने को मिलेगा।
निष्कर्ष
मुझे पूरी उम्मीद है कि मैंने इस लेख “Google Bard क्या है, इसे कैसे यूज़ करे और यह किस प्रकार ChatGPT से अलग है ?” के जरिये आपको Google Bard AI Chabot के बारे में लगभग हर जरुरी जानकारी आपको प्रदान की है। पर अभी भी आपके मन में Google Bard से जुड़ा कोई सवाल है तो मुझे कमैंट्स में जरूर बताये। मै उसका भी उत्तर आपको प्रदान करुगा। धन्यावद।